03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Doiwala Sugar Mill में नए पेराई सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित

एफएनएन, डोईवाला : Doiwala Sugar Mill उत्तराखंड के डोईवाला स्थित चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र की शुरुआत हो गई। सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद क्रेन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का उद्घाटन किया। इस वर्ष मिल प्रबंधन ने करीब 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया है। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, किसानों और मिल अधिकारियों में उत्साह देखने को मिला।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया पेराई सत्र का शुभारंभ

नए पेराई सत्र की शुरुआत से पहले मिल परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। आचार्य मधुसूदन पांडेय, राकेश जोशी, विकास कला और पंडित जितेंद्र ने विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। इसके बाद सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित अन्य अतिथियों ने क्रेन कैरियर में गन्ना डालकर मिल का संचालन शुरू कराया।

इस अवसर पर मिल में सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि नया पेराई सत्र किसानों और चीनी मिल दोनों के लिए बेहतर साबित होगा।

किसानों की समस्याओं के समाधान पर दिया जोर

कार्यक्रम में सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसानों और मिल कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए। सरकार का प्रयास है कि चीनी मिल की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

वहीं, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि डोईवाला चीनी मिल केवल एक औद्योगिक संस्थान नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की पहचान और गौरव है। उन्होंने मिल के विकास और विस्तार के लिए सामूहिक प्रयास करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि मिल को आगे बढ़ाने से किसानों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

59 क्रय केंद्रों से होगी गन्ने की खरीद

चीनी मिल की अधिशासी निदेशक अपर्णा ढौंढियाल ने बताया कि इस पेराई सत्र में 59 गन्ना क्रय केंद्रों के माध्यम से आपूर्ति व्यवस्था संचालित की जाएगी। मिल प्रबंधन ने इस सीजन में करीब 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा कि किसानों को गन्ने की आपूर्ति और तौल के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही पेराई कार्य को लगातार और सुचारु रूप से संचालित करने का प्रयास किया जाएगा।

नए पेराई सत्र की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र के गन्ना किसानों को अपनी फसल मिल तक पहुंचाने की उम्मीद जगी है। अब मिल प्रबंधन के सामने निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने और किसानों को बेहतर सुविधाएं देने की चुनौती रहेगी।

Hot this week

Harish Dhami ने राज्यपाल को लिखा पत्र, बोले- मेरी हत्या हुई तो जिम्मेदार होगी सरकार

एफएनएन, देहरादून : Harish Dhami उत्तराखंड में धारचूला से...

Haridwar में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज, राजनाथ सिंह देंगे 2027 चुनाव में जीत का मंत्र

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव...

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img