03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की नींद में खलल से खलबली

Spread the love
  • शिवराज को सीधी सर्किट हाउस में रातभर मच्छरों ने काटा, पानी की मोटर खुद बंद करनी पड़ी : इंजीनियर सस्पेंड

एफएनएन, भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सीधी में 16 फरवरी को हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद 17 को वहां के हालात जानने पहुंचे थे। यहां हर जगह उनका पाला अपने ही प्रशासन की खामियों से पड़ा। दिनभर के दौरे के बाद जब सर्किट हाउस आराम के लिए पहुंचे तो सीएम की नींद मच्छरों ने उड़ा दी। रातभर शिवराज को मच्छर काटते रहे। नींद नहीं आई तो आधी रात अधिकारियों की क्लास लगी और ढाई बजे मच्छर मारने की दवा छिड़की गई। सीएम की नींद में खलल पड़ा तो प्रशासन में खलबली मचना तय था। इस मच्छर कांड के बाद सर्किट हाउस के प्रभारी इंजीनियर बाबूलाल गुप्ता को स्पपेंड भी कर दिया गया है।

मच्छरों से निपटे तो पानी की टंकी ओवर फ्लो हो गई
17 फरवरी को दिनभर शिवराज बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों से मिलते रहे। रात करीब 10 बजे कलेक्टर ऑफिस में अफसरों की बैठक ली। साढ़े ग्यारह बजे जब सर्किट हाउस पहुंचे तो कुछ नेता मिलने पहुंच गए। मंत्रालय के सूत्र बताते हैं कि शिवराज 12 बजे के आसपास अपने कमरे में आराम के लिए चले गए, लेकिन यहां मच्छरों ने शिवराज को सोने नहीं दिया। यहां मच्छरदानी भी नहीं थी। आखिरकार रात ढाई बजे दवा का छिड़काव हुआ तो CM को थोड़ा आराम करने का मौका मिला, लेकिन अव्यवस्थाओं ने फिर नींद तोड़ दी।

सुबह 4 बजे पानी की टंकी ओवरफ्लो हो गई। आवाज आने से नींद खुल गई तो सीएम खुद उठकर मोटर बंद करने गए। मोटर बंद करने का सिस्टम भी भगवान भरोसे था। सर्किट हाउस में परेशानियों से भरी रात गुजारने के बाद शिवराज भोपाल रवाना हो गए। मंत्रालय को जब इसका पता चला तो आनन-फानन इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया।

बस हादसे में भी अफसरों का रवैया ठीक नहीं, उन पर भी एक्शन संभव
शिवराज सीधी में जब मृतकों के परिजनों से मिल रहे थे तो उन्हें पता चला कि लोग सिस्टम से नाराज हैं। इसके बाद जब CM ने अफसरों की बैठक ली तो इस बात का जिक्र उन्होंने किया। उन्होंने कहा कि अफसर सतर्क रहते तो ये हादसा होता ही नहीं। अफसरों के रवैये से मुख्यमंत्री नाराज हैं। अब सीधी कलेक्टर रवींद्र चौधरी और एसपी पंकज कुमावत पर भी एक्शन लिया जा सकता है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img