एफएनएन, हल्द्वानी : CM Dhami प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अधिवेशन में ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर निवासी प्रतिष्ठित व्यापारी विनीत जैन को विशिष्ट व्यापारी सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेशभर से व्यापारी प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान व्यापारियों के योगदान और व्यापार जगत से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। रुद्रपुर के व्यापारी विनीत जैन को सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के व्यापारिक जगत में खुशी का माहौल रहा।
इस अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विनीत जैन को मिले सम्मान को रुद्रपुर के व्यापारिक समाज के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।








