03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने दिल्ली में राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक चुकी है, इसलिए वह केवल विरोध के लिए विरोध कर रही है।

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर क्या बोले CM धामी ?

हरिद्वार में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया। इस पर सीएम धामी ने कांग्रेस के पुराने राजनीतिक इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम किया और समय-समय पर चुनाव आयुक्तों को बदलने के साथ देश में आपातकाल भी लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपने पुराने समय को याद करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आज जब कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई है तो वह चुनाव आयुक्त, एसआईआर, ईवीएम, प्रशासनिक व्यवस्था और न्यायालयों समेत कई संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर रही है।

‘जनता कांग्रेस की राजनीति से परिचित’

सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस जिस तरह का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है, उससे देश की जनता अच्छी तरह परिचित है। उन्होंने दावा किया कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में सेवा और संकल्प के साथ काम करते हुए भारत का नाम दुनिया में आगे बढ़ाया है।

‘लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार’

राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति और राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने कहा कि केवल बातें करने से कोई परिणाम नहीं निकलता, बल्कि किसी भी आरोप के लिए प्रमाण और उसके आधार पर परिणाम जरूरी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उसका काम केवल विरोध के लिए विरोध करना रह गया है।

हरिद्वार में इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने समिट में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हरिद्वार पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित पंचायत प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था, ग्रामीण विकास और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका पर चर्चा की।

ग्रामीण विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था विकास की महत्वपूर्ण इकाई है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड का 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र और आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में है। ऐसे में गांवों को स्वच्छ, स्वस्थ और मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सीएम ने होम-स्टे योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, कृषि-बागवानी और अंत्योदय जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से इन योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।

नाना पाटेकर के निधन पर CM धामी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर अभिनय के क्षेत्र में अपनी सादगी और जीवंत अभिनय के लिए पहचाने जाते थे।

सीएम धामी ने कहा कि नाना पाटेकर का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Hot this week

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

एफएनएन, पणजी: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img