03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Umesh Kumar ने हरीश रावत पर साधा निशाना, कांग्रेस में जाने की अटकलों पर लगाया विराम; बोले- जन निर्माण पार्टी से लड़ूंगा चुनाव

एफएनएन, देहरादून : Umesh Kumar उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं को लेकर चल रहा विवाद अब और तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत इस मुद्दे पर पहले ही नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। वहीं, उमेश कुमार ने करीब साढ़े सात मिनट का वीडियो जारी कर कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर अपनी स्थिति साफ कर दी है।

उमेश कुमार ने वीडियो में हरीश रावत पर कई गंभीर आरोप लगाए और उनके खिलाफ तीखी टिप्पणी की। उन्होंने साफ कहा कि वह न तो कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं और न ही बीजेपी का दामन थामेंगे।

जन निर्माण पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा

उमेश कुमार ने कहा कि वह खानपुर विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह जन निर्माण पार्टी की सदस्यता लेने जा रहे हैं और आगामी चुनाव इसी पार्टी के टिकट पर लड़ने का दावा किया।

कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए उमेश कुमार ने कहा कि वह कांग्रेस में जाने वाले नहीं हैं। उन्होंने हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका सम्मान है, लेकिन वह खुद को किसी से कम नहीं मानते।

टैक्सी किराया विवाद पर भी दिया जवाब

वीडियो में उमेश कुमार ने अपने ऊपर लगाए जा रहे टैक्सी किराया नहीं देने के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उनके कंपाउंड में ही करीब 100 गाड़ियां खड़ी हैं, ऐसे में उनके द्वारा टैक्सी का किराया नहीं देने की बात समझ से परे है।

उन्होंने कहा कि यदि उनके किसी कार्यकर्ता ने ऐसा किया है तो इसके लिए उन्हें जिम्मेदार क्यों ठहराया जा रहा है। उमेश कुमार ने इन आरोपों को प्रचार और प्रोपेगेंडा बताया।

हरीश रावत की सरकार गिरने को लेकर किया दावा

उमेश कुमार ने हरीश रावत को संबोधित करते हुए कहा कि वह कांग्रेस में क्यों शामिल होना चाहेंगे। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई नेता उनके पास मदद मांगने के लिए आते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले और मुख्यमंत्री बनने के बाद भी हरीश रावत ने उनसे फोन पर मदद मांगी थी। इसी दौरान उमेश कुमार ने यह भी कहा कि शायद उनके भाग्य में ही लिखा था कि हरीश रावत की सरकार उनके कारण गिरे।

कांग्रेस और बीजेपी दोनों में जाने से किया इनकार

उमेश कुमार ने कहा कि उनके कांग्रेस में जाने की चर्चा पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि वह न तो कांग्रेस ज्वाइन करेंगे और न ही बीजेपी में जाने वाले हैं।

उन्होंने हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि वह उनके टिकट की उम्मीद में राजनीति नहीं करेंगे। उमेश कुमार ने दावा किया कि वह अपनी राजनीतिक राह खुद तय करेंगे और खानपुर से ही चुनाव लड़ेंगे।

हरीश रावत को बताया ‘ड्रामेबाज’ और ‘नौटंकीबाज’

वीडियो के दौरान उमेश कुमार ने हरीश रावत के खिलाफ बेहद तीखी भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने उन्हें ‘ड्रामेबाज’ और ‘नौटंकीबाज’ तक कह दिया।

उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि हरीश रावत ने उत्तराखंड में कांग्रेस को कमजोर किया है। उन्होंने असम और पंजाब में कांग्रेस की स्थिति को लेकर भी हरीश रावत पर निशाना साधा।

बोले- कमीशनखोरी की राजनीति नहीं करता

उमेश कुमार ने अपने ऊपर लगने वाले राजनीतिक आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी राजनीति कमीशनखोरी पर आधारित नहीं है। उन्होंने सिंचाई और पीडब्ल्यूडी विभाग में कमीशन लेने के आरोपों को भी खारिज किया।

उन्होंने कहा कि वह गरीब लोगों के लिए राजनीति कर रहे हैं और किसी के टिकट या राजनीतिक समर्थन के भरोसे अपनी राजनीति आगे नहीं बढ़ाएंगे।

हरीश रावत दिल्ली में दे रहे हैं स्पष्टीकरण

गौरतलब है कि उमेश कुमार के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं के विरोध में हरीश रावत धन्यवाद एवं जन संवाद यात्रा भी निकाल चुके हैं। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस आलाकमान की ओर से भी नाराजगी सामने आई थी।

वहीं, हरीश रावत अब कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को स्पष्टीकरण देने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। इसी बीच उमेश कुमार के नए वीडियो ने उत्तराखंड कांग्रेस के भीतर चल रहे विवाद को और गरमा दिया है।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

एफएनएन, पणजी: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img