03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

क्या हर इमारत, प्रतिष्ठान का नाम शुक्ला के पिताजी के नाम से होगा

एफएनएन, रुद्रपुर: क्या क्षेत्र की हर इमारत प्रतिष्ठान व अन्य संस्थानों का नाम विधायक राजेश शुक्ला के पिताजी स्वर्गीय रामचंद्र शुक्ल के नाम से होगा इस पर विरोध जताते हुए आज कुर्मी महासभा ने एसडीएम विशाल मिश्रा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कुर्मी महासभा के संस्थापक केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं और भारत के प्रथम गृह मंत्री है। भारत को एक गणराज्य बनाने में सरदार वल्लभभाई पटेल का अहम योगदान है इसलिए नवनिर्मित रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक मेडिकल कॉलेज होना चाहिए । जिला पंचायत उधम सिंह नगर द्वारा पंचायती राज्य मंत्री के प्रतिनिधि सुरेश गंगवार के नेतृत्व में इसका प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है जबकि किच्छा विधायक राजेश शुक्ला इस पर आपत्ति जता रहे हैं जबकि राजेश शुक्ला के पिताजी के नाम पर रुद्रपुर में एक चौक किच्छा में एक डिग्री कॉलेज तथा कई द्वार व रुद्रपुर रोडवेज के पास एक पार्क बना हुआ है|

फिर भी उन्होंने मेडिकल कॉलेज का नाम सरदार वल्लभभाई पटेल स्मारक मेडिकल कॉलेज करने पर आपत्ति उठाते हुए अपने पिताजी के नाम पर रखने की शर्त रखी है जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि कुर्मी महासभा मांग करती है कि सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में ही नवनिर्मित रुद्रपुर रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज का नाम होना चाहिए ऐसा ना होने पर कुर्मी महासभा आंदोलन को बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से संस्थापक,केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार,केंद्रीय महामंत्री के.पी. गंगवार,प्रदेश संयोजक रामधारी गंगवार, महिला संयोजक कमलेश गंगवार,जिला अध्यक्ष मनोहर लाल गंगवार,मुकेश गंगवार,नंदकिशोर गंगवार,धीरेंद्र वर्मा,रामपाल धनकर आदि लोग मौजूद थे।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img