एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह एक हादसा सामने आया। गौरीकुंड से आगे छौड़ी गधेरे के पास एक यात्री के खाई में गिरने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दलों को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें रवाना
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के मुताबिक, घटना की सूचना सुबह करीब 10:06 बजे प्राप्त हुई। इसके बाद SDRF सोनप्रयाग, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड, DDRF, YMF और आपदा मित्र टीम गौरीकुंड को तत्काल सूचना दी गई और सभी टीमों को घटनास्थल के लिए भेजा गया।
यात्री की तलाश में जुटी टीमें
राहत एवं बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर यात्री की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल यात्री की पहचान, स्थिति और हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।








