03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

Spread the love

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तमिलनाडु के आठ इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। हादसा कैपामंगलम इलाके में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-66 पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े मालवाहक ट्रक से जा टकराई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 11:42 बजे पनम्बिक्कुन्नू सेंटर के पास हुई। तमिलनाडु नंबर की कार कथित तौर पर नियंत्रण खोने के बाद मोड़ के पास खड़ी लॉरी से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक के नीचे जा फंसा।

कार काटकर निकाले गए शव

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और फायर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। कार में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद से वाहन को काटना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, कार में सवार सभी आठ युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। सभी छात्र तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित पीएसएनए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से जुड़े थे। मृतकों में सलेम के विश्वा, डिंडीगुल के सूर्या और युवा संजीत तथा मदुरै के संतोष और प्रसन्ना की पहचान हो चुकी है। तीन अन्य छात्रों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

छुट्टियां मनाने के लिए केरल आए थे छात्र

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्र छुट्टियां मनाने के लिए केरल आए थे। हादसे की खबर से उनके परिवारों और कॉलेज में शोक की लहर है। पुलिस ने जिन छात्रों की पहचान हो चुकी है, उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

निर्माणाधीन हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि इलाके में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। निर्माण कार्य के चलते कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, लेकिन सही संकेतक और साइनेज की कमी के कारण रात में वाहन चालकों को रास्ते का अंदाजा लगाने में परेशानी होती है।

पुलिस ने शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मॉर्चरी में भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। वहीं, हादसे की वास्तविक वजह पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। मोटर वाहन विभाग के अधिकारी भी दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

Hot this week

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...

Topics

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img