03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Operation Prahar : मसूरी में मोबाइल दुकान में चोरी करते दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार, 9 मोबाइल बरामद

एफएनएन, मसूरी : Operation Prahar देहरादून पुलिस के ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत मसूरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मॉल रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन, चार्जर, एडाप्टर, डाटा केबल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया है। चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने सीज कर दी है।

एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान और रात्रि गश्त लगातार चल रही है। इसी अभियान के तहत सोमवार तड़के मसूरी कोतवाली पुलिस मॉल रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मस्जिद वाली गली में स्थित स्टार मोबाइल दुकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं।

पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान को चारों ओर से घेर लिया और अंदर घुसकर दो युवकों को चोरी करते हुए पकड़ लिया। मौके से विभिन्न कंपनियों के नए, पुराने और मरम्मत के लिए आए कुल नौ मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज़, दुकान का ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से मसूरी घूमने आए थे। यात्रा के दौरान उनके पास मौजूद पैसे खत्म हो गए, जिसके बाद उन्होंने चोरी करने की योजना बनाई। उनका कहना था कि लगातार पुलिस की रात्रि गश्त और चेकिंग के कारण पहले उन्हें मौका नहीं मिल पाया। सोमवार तड़के जैसे ही उन्होंने दुकान का ताला तोड़कर चोरी शुरू की, पुलिस ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगहीर सिंह (38) निवासी जिला संगरूर और तरणप्रीत सिंह (30) निवासी जिला संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Hot this week

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img