03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (विकास शाखा) और सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 भर्ती परीक्षा का नया सिलेबस जारी कर दिया है। इस बार सिलेबस में पारंपरिक कृषि विषयों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल एग्रीकल्चर, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और आधुनिक कृषि तकनीकों को भी शामिल किया गया है।

कई भर्ती परीक्षाएं लंबे समय से सिलेबस तय न होने के कारण लंबित थीं। आयोग द्वारा तैयार किए गए सिलेबस को शासन स्तर पर संबंधित विभागों के सुझावों के बाद अंतिम मंजूरी दी गई। इसके बाद आयोग ने आधिकारिक तौर पर सहायक कृषि अधिकारी भर्ती परीक्षा का विस्तृत पाठ्यक्रम जारी किया।

नई व्यवस्था के तहत उम्मीदवारों को केवल फसल उत्पादन, मिट्टी और कृषि विज्ञान की पारंपरिक जानकारी ही नहीं, बल्कि स्मार्ट फार्मिंग और नई तकनीकों की भी समझ होनी चाहिए। सरकार का उद्देश्य कृषि विभाग में ऐसे अधिकारियों की नियुक्ति करना है जो आधुनिक तकनीक के जरिए खेती को अधिक प्रभावी और उत्पादक बना सकें।

ऐसा रहेगा परीक्षा का पैटर्न

भर्ती परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। पूरे सिलेबस को 10 मुख्य इकाइयों में विभाजित किया गया है।

सिलेबस में वैज्ञानिक फसल उत्पादन, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, फल, फूल और सब्जी उत्पादन, मशरूम एवं हाइड्रोपोनिक्स, मृदा स्वास्थ्य, खाद एवं उर्वरक, रिमोट सेंसिंग, कीट एवं रोग प्रबंधन, रेशम और मधुमक्खी पालन, मेंडल के नियम, बीज प्रौद्योगिकी, जीआई टैग, पौध पोषण, आपदा प्रबंधन, पशुपालन, दुग्ध प्रसंस्करण, कृषि अर्थशास्त्र, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम-किसान योजना, ई-नाम मंडी, आधुनिक कृषि उपकरण, हरित ऊर्जा, सांख्यिकी, डिजिटल कृषि तथा कृषि में AI के उपयोग जैसे विषय शामिल किए गए हैं।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन सभी विषयों से संबंधित नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकी बदलाव और समसामयिक सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न भी परीक्षा का हिस्सा होंगे।

नई परीक्षा तिथि का इंतजार

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन पहले 26 जुलाई को प्रस्तावित था, लेकिन सिलेबस तय न होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। आयोग ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर में इसकी जानकारी दी थी। अब सिलेबस जारी होने के बाद उम्मीदवारों को नई परीक्षा तिथि की घोषणा का इंतजार है, जिसे आयोग जल्द जारी कर सकता है।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

Topics

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img