03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Ramnagar संगीत सिखाने के बहाने गलत हरकत का आरोप, शिक्षक पर POCSO के तहत FIR

Spread the love

एफएनएन, रामनगर : उत्तराखंड के रामनगर से एक निजी विद्यालय से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक 12 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने स्कूल के संगीत शिक्षक पर संगीत सिखाने के बहाने कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO Act सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रामनगर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उनकी 12 वर्षीय बेटी शहर के एक निजी स्कूल में पढ़ती है। आरोप है कि शनिवार को स्कूल के संगीत शिक्षक, तेलीपुरा निवासी जस्टिन ने संगीत सिखाने के दौरान बच्ची के साथ कथित रूप से अनुचित व्यवहार किया।

परिजनों का कहना है कि घर लौटने के बाद छात्रा ने पूरी घटना उन्हें बताई, जिसके बाद वे तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

रामनगर के कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO Act समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img