03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस कार्यक्रम को पहले से तय स्क्रिप्ट पर आधारित राजनीतिक आयोजन बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि कांग्रेस की राजनीति को फिर से स्थापित करना था।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि आज का दिन उन लाखों छात्रों का उत्साह बढ़ाने का था जिन्होंने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है, लेकिन राहुल गांधी ने इस अवसर पर भी परीक्षा व्यवस्था को लेकर वही पुराने आरोप और बयान दोहराए। उनके मुताबिक, कार्यक्रम में ऐसा कुछ नया नहीं था जिससे यह लगे कि राहुल गांधी किसी नए दृष्टिकोण या समाधान के साथ आए हैं।

भट्ट ने राहुल गांधी को “पार्ट-टाइम राजनेता” बताते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता और युवा उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश में अपना खोया जनाधार वापस पाने के लिए छात्रों के मंच का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन यह प्रयास सफल नहीं होगा।

‘फिक्स सवाल और रटे-रटाए जवाब’, कांग्रेस पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में पूछे गए सवाल पहले से तय थे और उनके जवाब भी पहले से तैयार किए गए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने नीट परीक्षा, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया को लेकर फिर वही पुराने आरोप लगाए, जबकि हाल ही में हुई नीट परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई और लाखों छात्रों ने सफलता प्राप्त की है।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी लगभग 20 दिन विदेश प्रवास पर रहने के बाद लौटे, लेकिन उनके पास शिक्षा व्यवस्था या युवाओं के हित में कोई नया सुझाव नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल भ्रम और अफवाह फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, जबकि उत्तराखंड के छात्र और युवा काफी जागरूक हैं और ऐसे प्रयासों से प्रभावित नहीं होंगे।

भट्ट ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस शासनकाल के दौरान हुए कथित भर्ती घोटालों और पेपर लीक मामलों पर भी जवाब देना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के समय पटवारी, दरोगा, बीडीओ, तकनीकी विश्वविद्यालय, सिडकुल और आयुर्वेद विश्वविद्यालय भर्ती से जुड़े विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपने कार्यकाल का हिसाब देना चाहिए।

धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, कांग्रेस पर चुनावी राजनीति का आरोप

महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी उत्तराखंड युवाओं की चिंता में नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राज्य का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं चाहती, बल्कि युवाओं के मुद्दों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने नकल और पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई करते हुए कठोर नकल निरोधक कानून लागू किया है। भाजपा के अनुसार, इस कानून के बाद रिकॉर्ड 34 हजार से अधिक सरकारी भर्तियां पारदर्शी तरीके से पूरी की गई हैं और सैकड़ों नकल माफिया जेल भेजे गए हैं।

भट्ट ने दावा किया कि राज्य में पिछले साढ़े चार वर्षों में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर में भी कमी दर्ज की गई है और उत्तराखंड का युवा अब केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि उद्यमिता की ओर भी बढ़ रहा है।

इसके अलावा उन्होंने “नंदा गौरा देवी कन्याधन योजना” का उल्लेख करते हुए कहा कि फरवरी 2026 तक 3.77 लाख से अधिक बेटियों के खातों में ₹1,168 करोड़ से ज्यादा की सहायता राशि भेजी जा चुकी है। साथ ही सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत खेल कोटा और पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट-ऑफ-टर्न नियुक्ति जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया।

अंत में महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड के युवाओं के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं होने देगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का युवा खोखले वादों के बजाय जमीनी काम पर भरोसा करता है और इसी वजह से भाजपा को लगातार समर्थन मिल रहा है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img