03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं और संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम घटनास्थल पर पहुंची। उनके साथ जिला पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ की टीम भी रेस्क्यू अभियान में शामिल रही। बचाव दल ने कठिन परिस्थितियों में गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक तक पहुंच बनाई।

रेस्क्यू टीम को ट्रक के अंदर दो व्यक्ति अचेत अवस्था में मिले। दोनों को सावधानीपूर्वक हार्ड बोर्ड की सहायता से खाई से बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img