03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Bajpur सिविल कोर्ट में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, नायब नाजिर 3500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

एफएनएन,  बाजपुर : Bajpur ऊधम सिंह नगर के बाजपुर सिविल न्यायालय में गुरुवार को सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नायब नाजिर ओम चौहान को 3500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि एनआई एक्ट के एक मामले में राजीनामा दाखिल कराने के लिए कोर्ट फीस के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की गई थी।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने मामले का सत्यापन कराया। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। गुरुवार को टीम ने बाजपुर सिविल न्यायालय में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता से 3500 रुपये लेते समय नायब नाजिर ओम चौहान को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी जसपुर क्षेत्र के निवाड़मुंडी का निवासी बताया गया है।

बताया गया कि शिकायतकर्ता, जो बाजपुर के मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर का रहने वाला है, के खिलाफ एनआई एक्ट का मामला विचाराधीन था। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद जब वह राजीनामा दाखिल कराने कोर्ट पहुंचा तो नायब नाजिर ने कोर्ट फीस के नाम पर 3500 रुपये की मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क किया, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

विजिलेंस टीम की कार्रवाई के दौरान सादी वर्दी में अधिकारियों के कोर्ट परिसर पहुंचने पर कुछ अधिवक्ताओं ने विरोध जताया, जिससे न्यायालय परिसर में कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश पांडे से बातचीत के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने हाईकोर्ट से प्राप्त अनुमति संबंधी दस्तावेज दिखाए, जिसके बाद मामला शांत हो गया। सूचना मिलने पर कोतवाल नरेश चौहान भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति सामान्य कराई।

इसी दौरान अधिवक्ता विजय गर्ग ने विजिलेंस टीम पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया। इस पर विजिलेंस के एक कर्मचारी ने सिविल जज के चैंबर में जाकर खेद व्यक्त किया। वहीं, शिकायतकर्ता के भाई अनीस ने आरोप लगाया कि कोर्ट परिसर में कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव विजय गर्ग ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img