03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Minor Girl के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर मां से मारपीट

एफएनएन, रुद्रपुर : Minor Girl उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न भी किया। इसके बाद वह कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की शिकायत दी।

पीड़िता के अनुसार, उसका पति उसकी नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश करता था। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और कथित तौर पर लगातार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Rudrapur RTO कार्यालय के पास चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, STF ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 75 RC और 7 DL बरामद

एफएनएन , देहरादून/रुद्रपुर : उत्तराखंड में सरकारी कार्यालयों के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img