03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Mussoorie से लौटते समय युवक गहरी खाई में गिरा, SDRF और पुलिस ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून : Mussoorie से देहरादून लौट रहे एक युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। रास्ते में संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क किनारे स्थित गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) और राजपुर थाना पुलिस ने देर रात संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रोहित नाम का युवक अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से मसूरी से देहरादून लौट रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था। रास्ते में उसने अपनी स्कूटी सड़क किनारे खड़ी की और किनारे बैठ गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक गहरी खाई में गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और राजपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। रात का अंधेरा और खाई की अधिक गहराई रेस्क्यू अभियान में चुनौती बन रही थी, लेकिन बचाव दल ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

राजपुर थाना प्रभारी पी.डी. भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के जरिए युवक को सकुशल खाई से निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस पूरे मामले की आवश्यक जांच भी कर रही है।

Hot this week

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img