03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun पहुंचे कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, चुनावी रणनीति और संगठन मजबूती पर करेंगे मंथन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Dehradun अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल गुरुवार से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंच- रहे हैं। उनके दौरे को प्रदेश]0 कांग्रेस के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान वे पार्टी संगठन की समीक्षा करने के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उनके स्वागत और बैठकों की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के अपने पहले दौरे में केसी वेणुगोपाल प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, जिला और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों तथा विभिन्न अनुषांगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे।

बैठकों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर रहेगा। इसके अलावा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर भी संगठन की भूमिका की समीक्षा की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि केसी वेणुगोपाल का यह दौरा पार्टी के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस दौरे से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और संगठन को आगामी चुनावों के लिए मजबूत आधार मिलेगा।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img