03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Haridwar एनकाउंटर : महिला हत्याकांड का आरोपी जीशान पुलिस मुठभेड़ में घायल, शाहनवाज फरार

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar के नगर कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और दो संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों ने कुछ दिन पहले एक महिला की हत्या कर उसका शव हरिद्वार में झाड़ियों के बीच फेंक दिया था।

पुलिस के अनुसार, 28 जून को रोडीबेलवाला चौकी के पीछे आस्था पथ के पास झाड़ियों में करीब 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव पर चोटों के कई निशान थे, कपड़े फटे हुए थे और पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला घोंटने और मुंह दबाने से दम घुटने के कारण हुई थी। इसके बाद नगर कोतवाली पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान देर रात दूधिया बंध तिराहे पर चेकिंग के समय पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

मुठभेड़ के दौरान जीशान, निवासी नहटौर (बिजनौर), के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका साथी शाहनवाज, निवासी नहटौर, बिजनौर, मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस पूछताछ में घायल आरोपी जीशान ने अपने साथी शाहनवाज के साथ मिलकर महिला की हत्या करने और शव को गंगा किनारे झाड़ियों में फेंकने की बात स्वीकार की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी।

एसपी सिटी अभय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की। फिलहाल महिला की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा किया जाएगा।

Hot this week

Badrinath धाम में ₹1100 वीआईपी दर्शन शुल्क पर विवाद, बिना मंजूरी वसूली के आरोप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में...

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img