03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जंगल की आग बुझाने गए वन दरोगा और वन रक्षक खाई में गिरे, दोनों की दर्दनाक मौत

Spread the love

एफएनएन, पौड़ी : पौड़ी के कोटद्वार श्रीकोट जंगल की आग बुझाने के दौरान दो वन कर्मियों की चट्टान से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। इसमे एक वन दारोगा था दूसरा वन रक्षक। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को गढ़वाल वन प्रभाग की पोखरा रेंज के अंतर्गत श्रीकोट के जंगलों में आग की सूचना पर रेंज कार्यालय से वन कर्मियों की एक टीम आग बुझाने के लिए रवाना की गई थी। टीम में वन दरोगा दिनेश लाल व वन रक्षक हरिमोहन भी शामिल थे। दोपहर करीब 12 बजे टीम ने जंगल में प्रवेश किया। टीम के अन्य सदस्य आगे निकल गए जबकि दिनेश लाल व हरिमोहन पीछे रह गए। आग बुझाने के बाद जब कर्मियों ने दोनों सदस्यों को अपने साथ नहीं पाया तो उन्होंने दिनेश लाल के मोबाइल पर संपर्क कर उनकी स्थिति जानने का प्रयास किया। मोबाइल की घंटी तो बज रही थी, लेकिन दिनेश लाल ने फोन नहीं उठाया। सदस्यों ने हरिमोहन को भी फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में सभी कर्मी अपने साथियों को ढूंढते हुए वापस आ रहे थे कि रास्ते में उन्हें दिनेश लाल का बैग पड़ा दिखाई दिया। सदस्यों ने खाई की ओर नजर डाली, जहां उन्हें दिनेश लाल बुरी तरह घायल अवस्था में पड़े दिखाई दिए। वन कर्मियों ने रेंज कार्यालय में घटना की सूचना दी व ग्रामीणों की मदद से दिनेश लाल को खाई से बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद घायल दिनेश को खाई से बाहर निकाल उपचार के लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वन रक्षक हरिमोहन की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img