03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बदले किच्छा के राजनीतिक समीकरण, बेहड़ को तिलक लगाकर हैप्पी बर्थडे बोलेंगे हरीश रावत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • बर्थडे का चेहरा बन सकते हैं कई भाजपा नेता
  • विरोध करने वाले नेता रावत की गुगली से क्लीन बोल्ट

कंचन वर्मा, रुद्रपुर : किच्छा विधानसभा के राजनीतिक समीकरण बदलने जा रहे हैं। सोमवार को बेहड़ के माथे पर तिलक लगाकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हैप्पी बर्थडे बोलेंगे। कार्यक्रम का हिस्सा कई भाजपा नेता भी बन सकते हैं। इस कार्यक्रम से पहले ही रावत की गुगली से वे तमाम चेहरे आउट होते दिख रहे हैं जो बेहड़ की किच्छा से दावेदारी पर विरोध का दंभ भर रहे थे।
‘ तराई का शेर ‘ कहलाने वाले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ ने इस बार किच्छा विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा कर खलबली मचा दी है। पार्टी के ही कई चेहरे इसके विरोध में खड़े हैं। इन चेहरों में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू, गणेश उपाध्याय और संजीव सिंह सरीखे नाम शामिल हैं। ‘ बेहड़ को रुद्रपुर से ही चुनाव मैदान में उतरना चाहिए ‘ पकी हुई फसल को भला कैसे काट लेने देंगे ‘ जैसी नसीहत भी दी जा रही है। राजनीति के माहिर खिलाड़ी बेहड़ फिलहाल पार्टी की इस गुटबाजी में उलझना नहीं चाहते, शायद तभी चुप्पी मारे बैठे हैं, लेकिन इसके उलट देखें तो पार्टी भी बेहड़ के लिए किच्छा मुफीद मानती है, शायद इसीलिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपराहन 11:30 बजे किच्छा के गुंजन पैलेस पहुंच रहे हैं। वह बेहड़ को तिलक लगाकर हैप्पी बर्थडे बोलेंगे। किच्छा निवासी राजस्थान सरकार के एक कैबिनेट मंत्री और तिलक राज बेहड़ के करीबी भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही बेहड़ को बर्थडे गिफ्ट के तौर पर भाजपा के कुछ नेताओं का भी साथ मिल सकता है, यानी ये लोग कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की शिरकत बेहड़ के लिए किच्छा से चुनाव लड़ने का संकेत भी हो सकती है, साथ ही उन अफवाहों पर विराम लगाने वाली भी जिसमें हरीश रावत या उनके पुत्र आनंद रावत की किच्छा से दावेदारी की बात कही जा रही थी। खैर किच्छा बेहड़ के बर्थडे बोर्डो से पट चुका है। पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली उनके बड़े समर्थक कहे जा रहे हैं।

बेहड़ दो बार कैबिनेट मंत्री, दो बार दर्जा कैबिनेट मंत्री और तीन बार विधायक रहे हैं। यह बात दीगर है कि रुद्रपुर में उनके पांव न जम सके और पिछले दो चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बेहड़ की राजनीति का बड़ा हिस्सा किच्छा से जुड़ा रहा है, ऐसे में उनकी मुहिम क्या रंग लाएगी यह तो समय ही बताएगा।

बुलाबा यादव, प्रीतम औऱ इंदिरा को भी

सूत्रों की मानें तो तिलकराज बेहड़ की ओर से बुलावा प्रदेश प्रभारी यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश को भी दिया गया है लेकिन गुटबाजी में फंसी कांग्रेस के ये नेता कार्यक्रम में शामिल होते हैं या नहीं, देखना होगा।

तो शामिल नहीं होंगे विरोधी चेहरे

तिलक राज बेहड़ की ओर से हालांकि बुलावा तो उन नेताओं को भी दिया गया है जो किच्छा से उनकी दावेदारी का विरोध कर रहे हैं लेकिन ये नेता बर्थडे कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं, यह तो सोमवार का दिन ही बताएगा। नारायण सिंह बिष्ट और पुष्कर राज जैन की खामोशी भी इस कार्यक्रम में खुलकर सामने आएगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img