03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किरौड़ा पुल के पास कार पलटी, एक की मौत, दो घायल

एफएनएन, टनकपुर : नेशनल हाइवे पर किरौड़ा पुल के समीप एक तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक खटीमा का बताया जा रहा है। हादसे में कार चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब साढ़े चार बजे चम्पावत से टनकपुर की ओर आ रही आई-20 कार यूके03बी/9616 अचानक पलट गई। हादसे में कार सवार खटीमा के ग्राम बरी निवासी नीरज जोशी (30) पुत्र नारायण जोशी की मौत हो गई। कार चालक टनकपुर के ग्राम बिचई निवासी भुवन पंत (25)पुत्र हरीश पंत व कैलाश जोशी पुत्र रमानंद जोशी निवासी बरी खटीमा घायल हो गए।

हादसे के तत्काल बाद टनकपुर से चम्पावत की ओर जा रही आल्टो यूके03टीए-1359 मौके पर पहुंची। उसमें सवार उमेश सिंह व जीतू पाल ने घायलों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना देने के साथ ही उन्हें संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर पहुंचाया। तब तक नीरज जोशी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल भुवन पंत व कैलाश जोशी का डाॅक्टर आफताब आलम, अमान अंसारी च फार्मासिस्ट जीवन ने प्राथमिक उपचार किया।

हालत गंभीर देखे हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। एसओ जसवीर चैहान ने दलबल के साथ घटना स्थल का मौका मुआयना किया। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि हादसा किसी वाहन को आवरेटेक करने के प्रयास में हुआ होगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img