Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीनांगलोई और बुराड़ी में छोड़े गए आंसू गैस के गोले, निहंगों ने...

नांगलोई और बुराड़ी में छोड़े गए आंसू गैस के गोले, निहंगों ने पुलिस को दौड़ाया

  • किसानों ने मुबरका चौक पर पुलिस की गाड़ी में कब्जा किया

एफएनएन, दिल्ली : देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो गए। वहीं, मुकरबा चौक पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने यहां आंसू गैस के गोले छोड़ें हैं। बुराड़ी और नांगलोई में भी पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। पलवल से भी किसान दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं। किसानों को दिल्ली आते देख बदरपुर बॉर्डर पर सुरक्षा को बढ़ाया गया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गाजीपुर से एक जत्था निजामुद्दीन की तरफ बढ़ गया है। अक्षरधाम पर आंसू गैस छोड़कर रोकने की कोशिश की गई लेकिन वो नाकाम हो गई। किसान रूके नहीं। फिलहाल किसान निजामुद्दीन पहुंच गए हैं। बुराड़ी फ्लाईओवर से ट्रकों को हटा लिया गया है। पुलिस ने बैरिकेडिंग के तौर ट्रक लगाए थे। नुकसान होने के डर से ट्रक चालकों ने ट्रक वापस ले लिए। किसानों ने बुरारी फ्लाईओवर से कूच कर दिया है। बुराड़ी में निहंगों ने पुलिस को दौड़ा दिया है। बुराड़ी में किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए। इस पर पुलिस और किसानों में टकराव हो गया। बुराड़ी पर स्थिति बिगड़ गई। पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। पुलिस दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया है। दिल्ली के मुकरबा चौक पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहन पर कब्जा कर लिया। इस दौरान पुलिस बैरिकेडिंग हटाते हुए प्रदर्शनकारियों को देखा गया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments