03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कॉर्बेट पार्क के अंदर अब जिप्सी चालक और नेचर गाइड नहीं ले जा पाएंगे मोबाइल

  • पर्यटकों के भी खाद्य पदार्थ पार्क में ले जाने पर लगा प्रतिबंध

एफएनएन, रामनगर : विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मेें अब गाइड और जिप्सी चालक सफारी के दौरान मोबाइल नहीं ले जा पाएंगे।वहीं पर्यटक भी खाद्य पदार्थ पार्क के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। वहीं पर्यटक सिर्फ पीने के पानी की बोतल ही साथ ले जा सकेंगे और पानी की खाली बोतल को बाहर लाना होगा।कॉर्बेट प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर अधिकारियों को सख्ती से नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। पर्यटकों और वन्यजीवों की सुरक्षा को देखते हुए कॉर्बेट प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

वहीं कार्वेट टाईगर रिजर्व के पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि गाइडलाइन का पालन कराने के लिए वन कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। बताया कि वन कर्मी सभी गेटों पर गाइड और जिप्सी चालक के मोबाइलों को जमा करेंगे और इससे पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी और पार्क मे भी गंदगी नहीं फैलेगी।

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img