03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस नेताओं को भारी पड़ा कोतवाली में प्रदर्शन

  • लालकुआं  कोतवाली में 45 कांग्रेसियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा
एफएनएन, हल्द्वानी : बिंदुखत्ता कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कोतवाली में प्रदर्शन कांग्रेसियों को भारी पड़ गया।कोतवाली पुलिस ने एक राय होकर सरकारी कार्य में बाधा डालने और हवालात में बंद आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते सोमवार को लालकुआं कोतवाली पुलिस ने कांग्रेसी नेता भगवान सिंह धामी, राजा धामी और कमल दानू को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे नाराज कांग्रेसियों और ग्रामीणों ने कोतवाली में पांच घंटे तक धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले में उप निरीक्षक सीमा आर्या ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 11 जनवरी को सुबह कोतवाली में पहुंचे करीब 45 अज्ञात लोगों ने एक राय होकर गिरफ्तार तीनों आरोपियों को छोड़ने की कोशिश की। कहा कि कोतवाली में मौजूद वरिष्ठ उप निरीक्षक समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, इसके बाद भी पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा कि भीड़ ने पुलिस पर अनावश्यक रूप से दबाव बनाते हुए सरकारी कार्यों में बाधा डाली, जिससे आगंतुकों को परेशानी हुई। साथ ही तहरीर में कहा कि भीड़ ने हवालात में बंद आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश भी की गई, इसके चलते पुलिस को अन्य थानों से पुलिस बल बुलानी पड़ी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 147, 341, 269, 270, 186, 34 अधिनियम और धारा 7 सीआरएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में कहा गया कि पुलिस ने घटना की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है, ताकि मामले में शामिल लोगों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। मामले की जांच उप निरीक्षक इंद्रजीत को सौंपी गई है।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img