03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड में दो योजनाओं का लोकार्पण व 1 शिलान्यास करेंगी, यह रहेगा कार्यक्रम

एफएनएन,देहरादून :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूअपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान प्रदेश सरकार की दो योजनाओं का लोकार्पण व एक योजना का शिलान्यास करेंगी। साथ ही उनका केंद्र सरकार की प्रदेश में शुरू की गई तीन योजनाओं के लोकार्पण का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

 

राष्ट्रपति मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी और दून विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर इन दिनों शासन व जिला स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

 

  • आठ दिसंबर की शाम दो दिवसीय दौर पर उत्तराखंड पहुंचेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आठ दिसंबर की शाम दो दिवसीय दौर पर उत्तराखंड पहुंचेंगी। पहले दिन वह देहरादून राजभवन में प्रदेश सरकार द्वारा पिथौरागढ़ में बनाए गए 200 बेड के अस्पताल व काशीपुर के ग्रामीण हाट का लोकार्पण करने के साथ ही चंपावत, मोतीनगर, हल्द्वानी और रुद्रपुर के जिला अस्पतालों में 50-50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास करेंगी।

 

इसके अलावा राष्ट्रपति द्वारा ऊर्जा मंत्रालय की पिथौरागढ़ में उत्तर क्षेत्र के लिए बनाई गई विद्युत वितरण सुदृढ़ीकरण योजना, नेटवार-मोहरी जलविद्युत परियोजना और राजकीय मेडिकल कालेज, अल्मोड़ा का लोकार्पण भी प्रस्तावित है। इसी दिन वह प्रदेश के गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात भी करेंगी।

 

  • प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगी

नौ दिसंबर को राष्ट्रपति सुबह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी जाएंगी, जहां वह प्रशिक्षु आइएएस अधिकारियों को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह देहरादून में दून विश्वविद्यालय के वार्षिक समारोह में शामिल होंगी।

 

यहां उनका महिला उद्यमियों व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से मुलाकात करने का कार्यक्रम भी है। इसके बाद राष्ट्रपति नई दिल्ली रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे में किसी प्रकार की चूक न हो, इसे लेकर शासन व प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जा रही है।

Hot this week

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img