03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चलते टेंपो में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, टेंपो चालक समेत 3 गिरफ्तार

एफएनएन, रुद्रपुर: चलते टेंपो में 50 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गदरपुर पुलिस ने इस मामले में टेंपो चालक समेत उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। वह टेंपो भी बरामद कर लिया गया है, जिसमें इस घटना को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही महिला से लूटी गई पायल व लूटे गए रुपयों में से भी कुछ रकम बरामद की गई है।

आपको बता दें कि दिल्ली से लौट रही एक महिला काशीपुर में रेलवे स्टेशन पर सवारी के इंतजार में खड़ी थी। इस दौरान वहाँ एक टेंपो आकर रुका, टेंपो चालक ने खुद को गदरपुर का निवासी होना बताकर महिला को केलाखेड़ा छोड़ने का भरोसा दिलाया और टेंपो में बिठा लिया। कुछ और सवारियां भी टेंपो में बैठी लेकिन सभी रास्ते में उतर गईं। रास्ते में टेंपो चालक के दो और साथी सवार हुए जो नशे में थे।

इन लोगों ने 50 वर्षीय महिला के साथ पहले लूटपाट और फिर छेड़छाड़ की। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म करने के साथ की उससे पायल और ₹10000 लूट लिए। बाद में ये लोग उसे गदरपुर में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस तक मामला पहुंचने के बाद टेंपो चालक को गिरफ्तार किया गया और उसके दो साथी भी पकड़े गए।

पकड़े गए लोगों में गौरव रावत पुत्र स्वर्गीय राजाराम निवासी विवेकानंद स्कूल के पास माजराशिला थाना गदरपुर, अमित गुप्ता पुत्र ऋषि गुप्ता निवासी ब्लॉक मोड गदरपुर तथा विक्की पुत्र मोहनलाल निवासी वार्ड नंबर 4 इंटर कॉलेज के पीछे गदरपुर शामिल हैं। इन लोगों की निशानदेही पर टेंपो संख्या uk06 टीए 7172 को भी बरामद कर लिया गया। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img