03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों के 212 छात्रों को मिली नौकरी, सीएम धामी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. जिसके तहत विभिन्न औद्योगिक संस्थानों में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. खुद सीएम पुष्कर धामी और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने 26 औद्योगिक इकाइयों में चयनित 212 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा.

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इन 3 साल के कार्यकाल के दौरान प्राविधिक शिक्षा विभाग ने 7,421 बच्चों को तमाम क्षेत्रों में रोजगार से जोड़ा है. दरअसल, हर साल प्राविधिक शिक्षा विभाग की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है. जिसमें तमाम औद्योगिक इकाइयां शामिल होती हैं. इसी कड़ी में 6 जून 2024 को देहरादून पॉलिटेक्निक कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया था. जिसके लिए 1,875 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इस रोजगार मेले में 65 कंपनियां शामिल हुई थी. जिसमें कई बच्चे चयनित हुए थे.

करीब 65 फीसदी छात्रों को मिल चुका रोजगार

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने बताया कि छात्रों का अभी रिजल्ट नहीं आया है. बावजूद इसके करीब 65 फीसदी छात्रों को रोजगार मिल चुका है. ऐसे में प्राविधिक शिक्षा विभाग ने इस साल 75 से 80 फीसदी बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है. जिसके तहत प्राविधिक शिक्षा विभाग लगातार रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है. ताकि, शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके.

CM Pushkar Dhami Distribute Appointment Letters

क्या बोले सीएम धामी?

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि ये नियुक्ति पत्र बच्चों के सपनों की पहली सीढ़ी है. ऐसे में मेहनत, समर्पण, परिश्रम और प्रतिमा का सम्मान है, जो आज नियुक्ति पत्र के रूप में मिला है. साथ ही कहा कि राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि हर युवा को रोजगार का अवसर मिले.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार एक ऐसा माहौल बनाने में सफल हुई है, जिसके तहत रोजगार के क्षेत्र में निजी क्षेत्र भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. गैर सरकारी औद्योगिक इकाइयों का विकास हमारे विकास का एक प्रमुख स्तंभ है. उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत तो इसकी है कि प्रतिभाओं को अवसर और सही दिशा मिले. ऐसे में राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही सही दिशा दिलाने की ओर काम कर रही है.

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img