03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कांग्रेस के 13 विधायक अपने क्षेत्रों में पार्टी को नहीं दिला पाए बढ़त, भाजपा से मिली बुरी हार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: प्रदेश में लोकसभा की पांच सीटों पर हुए चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने के भाजपा के दांव ने कांग्रेस की जीत की मंशा पर तो पानी फेरा ही, साथ में मुख्य विपक्षी दल के अधिकतर विधायकों को उनके क्षेत्रों में ही पछाड़ दिया। पार्टी के 18 विधायकों में से मात्र पांच के विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को भाजपा के मुकाबले बढ़त मिली। विधायकों का यह प्रदर्शन पार्टी के माथे पर बल डाले हुए है।

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के परिणाम ने कांग्रेस के विधायकों की परीक्षा भी ली है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के 19 विधायक जीते थे। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के गढ़वाल संसदीय सीट के अंतर्गत एकमात्र विधायक के भाजपा का दामन थामने से विधानसभा में पार्टी की सदस्य संख्या घटकर 18 रह गई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इन विधायकों के बूते पार्टी उम्मीद कर रही थी कि उसे 18 विधानसभा क्षेत्रों में उसे मतों के बड़े अंतर से जीत मिलेगी। चुनाव परिणाम सामने आए तो कांग्रेस की मंशा पर ही पानी फिर गया। पार्टी को 18 विधायकों में से मात्र पांच विधायकों के क्षेत्रों में ही अधिक मत प्राप्त हुए। 13 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को भाजपा से कम मतों पर संतोष करना पड़ा।

हरिद्वार ग्रामीण से भाई को जिता नहीं सकीं अनुपमा

कांग्रेस की लगातार तीसरे लोकसभा चुनाव में हुई इस हालत के लिए भाजपा के चुनावी चेहरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही प्रमुख कारण माना जा रहा है। भाजपा की इस रणनीति के आगे कांग्रेस का केंद्र व राज्य की सरकारों के विरुद्ध एंटी इनकंबेंसी का दांव अपेक्षा के अनुरूप कारगर साबित नहीं हो सका।

जिन पांच विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को अधिक मत मिले, उनमें चार विधानसभा क्षेत्र पिरान कलियर, ज्वालापुर, झबरेड़ा व भगवानपुर हरिद्वार संसदीय सीट के अंतर्गत हैं। हरिद्वार संसदीय सीट के अंतर्गत हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक अनुपमा रावत भी अपने भाई और कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत को जीत नहीं दिला पाईं।

दिग्गज नेताओं के क्षेत्रों में पिछड़ गई पार्टी

पर्वतीय बहुल व मैदानी प्रकृति की संसदीय सीटों पर अधिकतर कांग्रेस विधायक मतदाताओं को लुभाने में सफल नहीं रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के जिले अल्मोड़ा और विधानसभा क्षेत्र रानीखेत में कांग्रेस को बढ़त नहीं मिली।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल भी अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर में भाजपा से मतों में पिछड़ गए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रभाव क्षेत्रों में कांग्रेस को भाजपा से अधिक मत नहीं मिल पाए।

राज्य की चार संसदीय सीटों के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस और भाजपा को ईवीएम से प्राप्त मतों का विवरण:

नैनीताल-ऊधमसिंहनगर संसदीय सीट:

  • विस क्षेत्र, कांग्रेस, भाजपा
  • नानकमत्ता, 32057, 45697
  • किच्छा, 40405, 48781
  • बाजपुर, 44171, 50115
  • हल्द्वानी, 44761, 45273
  • खटीमा, 25646, 50553
  • जसपुर, 42931, 39663

अल्मोड़ा संसदीय सीट:

  • विस क्षेत्र, कांग्रेस, भाजपा
  • धारचूला, 13415, 26512
  • पिथौरागढ़, 16862, 34336
  • अल्मोड़ा, 14148, 27099
  • द्वाराहाट, 10156, 27946
  • लोहाघाट, 10892, 36206

टिहरी गढ़वाल सीट:

  • विस क्षेत्र, कांग्रेस, भाजपा
  • प्रतापनगर, 7538, 17043
  • चकराता, 11336, 14640

हरिद्वार सीट:

  • विस क्षेत्र, कांग्रेस, भाजपा
  • पिरान कलियर, 49189, 30989
  • ज्वालापुर, 42989, 33369
  • झबरेड़ा, 35896, 31632
  • भगवानपुर, 44209, 34646
  • हरिद्वार ग्रामीण, 42475, 47326

ये भी पढ़ें…पर्यटकों से पैक हुए Dehradun के पर्यटन स्थल, जलस्रोत में नहाकर मिली राहत…सहस्रधारा में पहुंचे 10 हजार

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img