Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड के चार जिलों में मिले 12 नए कोरोना संक्रमित, रिकवरी दर...

उत्तराखंड के चार जिलों में मिले 12 नए कोरोना संक्रमित, रिकवरी दर 96.09

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर चार जिलों में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 18 मरीज ठीक हुए हैं। 97 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 92681 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 1953 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चार जिलों में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

देहरादून जिले में सात, हरिद्वार में तीन, अल्मोड़ा, नैनीताल जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। संक्रमितों की तुलना में अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं, जिससे सक्रिय मामलों में कमी आई है। वर्तमान में नौ जिलों में 97 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.09 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.61 प्रतिशत रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments