03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड को हीटवेव से जल्द मिलेगा छुटकारा, मौसम विभाग ने बताया कब होगी झमाझम बारिश

Spread the love

देहरादूनः उत्तराखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है. मैदानी इलाकों में पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है. भीषण गर्मी के प्रकोप से मैदानी जिलों के लोगों को मंगलवार को भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं. बढ़ती गर्मी के कारण हीटवेव कंडीशन का मौसम बना हुआ है. लेकिन आज पर्वतीय जिलों के कुछ क्षेत्रों में मौसम विभाग ने गरज/चमक के साथ हल्की बारिश का अनुमान जताया है. ये मौसम लगातार 2 दिन बना रहेगा.

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक, पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी जिलों तक आने वाले दिनों में रेन थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है. 19 और 20 जून को प्रदेश के अधिकतर जिलों में रेन थंडर स्टॉर्म एक्टिविटी की संभावना जताई है. इस दौरान हल्की और मध्यम स्तर की बारिश के बीच आंधी तूफान, बिजली चमकने की एक्टिविटी हो सकती है. कई जगहों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हालांकि, 20 जून के बाद बारिश की एक्टिविटी में कमी आएगी. लेकिन रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली जिलों में बारिश की लाइट एक्टिविटी के आसार हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उधर उत्तराखंड में 6 से 9 डिग्री तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है. ऐसे में आज भी मैदानी जिलों के लोगों को लू के थपेड़ों को झेलना पड़ रहा है. आज भी मैदानी जिलों के आसपास के जिलो में हीट वेव से लेकर सीवर हीट वेव जैसे हालात बने रह सकते हैं. गौर है कि इस सीजन में उत्तराखंड की गर्मी ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं. ऐसे में मई में 2 बार देहरादून का पारा 43 डिग्री पहुंच गया है. जबकि बीते रोज सीजन में तीसरी बार तापमान 43 पार कर गया है.

ये भी पढ़ेंः- LPU के 1100 से अधिक छात्रों को ₹10-₹64 लाख का पैकेज मिला, शीर्ष छात्रों का औसत पैकेज ₹12.3 लाख है

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img