03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : दरोगा भर्ती धांधली में विजिलेंस इसी महीने भेजेगी शासन को रिपोर्ट, 40 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : दरोगा भर्ती धांधली में विजिलेंस इसी माह अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेगी। इस मामले में 40 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। शासन ही निर्णय लेगा कि निलंबित दरोगाओं के खिलाफ क्या कार्रवाई करनी है।

इस मामले में 20 दरोगा करीब एक साल से निलंबित चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई दरोगा ऐसे हैं जिनके खिलाफ धांधली के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। जबकि, कुछ के खिलाफ पैसे के लेनदेन के सुबूत विजिलेंस को मिल गए हैं।

पिछले साल जब यूकेएसएसएससी की परीक्षाओं में धांधली की जांच शुरू हुई तो एक के बाद एक कई मामले खुले। एसटीएफ ने 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया। इसी बीच मामला सामने आया कि 2015 में हुई दरोगा सीधी भर्ती में धांधली हुई है। सूत्रों के अनुसार कुल भर्ती हुए 339 दरोगाओं में से कुछ तो ऐसे हैं जिन्हें अपना मूल काम भी करना नहीं आता है।

पंतनगर विवि की ओर से कराई गई थी परीक्षा

इस काम के लिए भी वह दूसरों का सहारा लेते हैं। ऐसे में इस मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई। विजिलेंस ने गत वर्ष आठ अक्तूबर हाकम सिंह समेत कई नकल माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह परीक्षा पंतनगर विवि की ओर से कराई गई थी। ऐसे में वहां के भी कुछ अधिकारियों के नाम इस मुकदमे में शामिल किए गए।

जांच के दौरान पुलिस मुख्यालय ने 20 संदिग्ध दरोगाओं को निलंबित कर दिया था। शक था कि इन लोगों ने पैसे देकर नौकरी हासिल की है। ऐसे में उनके और उनके रिश्तेदारों के खातों की जांच हुई। इस बीच पता चला कि कुछ लोगों ने अपनी जमीनें गिरवी रखकर नौकरी के सौदागरों को पैसे दिए हैं। इनमें से कुछेक ने तो अपनी जमीन भी इन माफिया के पास गिरवी रखा है। तब से अब तक 40 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए गए। विजिलेंस की जांच पूरी जो चुकी है।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img