एफएनएन, रुद्रपुर-उत्तराखंड। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पत्नी से मारपीट के मामले में दिनेशपुर थाने में तैनात सिपाही को निलंबित कर दिया है। उन्होंने आरोपी सिपाही के खिलाफ विस्तृत विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। महानगर के ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी ठेकेदार आलोक सिंह और उनकी पत्नी की घर में गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कई घंटे बाद नौकरानी के आने पर शनिवार दोपहर घटना की जानकारी पड़ोसियों और परिजनों को हुई। सूचना पर बारादरी पुलिस और फॉरेंसिक फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। एसएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।