एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। लगभग 50 हजार की आबादी वाली नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के बाशिंदों को ओवरलोडिंग, शटडाउन और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से जल्द ही छुटकारा मिलने की उम्मीद है। सब कुछ ठीक रहा तो स्थानीय विद्युत उप केंद्र पर 65 लाख रुपये अनुमानित कीमत वाला 10 एमवीए का नया और अतिरिक्त उच्च शक्ति ट्रांसफॉर्मर अति शीघ्र लगवाया जाएगा। युवा भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के लिखित आग्रह पर मुख्यमंत्री के सचिव ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक को व्यापक जनहित में स्वीकृत ट्रांसफॉर्मर यथाशीघ्र लगवाने के निर्देश दिए हैं।