एफएनएन ब्यूरो, अमेठी। जिला अमेठी की शिवरतनगंज तहसील के अहोरवा भवानी कस्बे में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो मासूम बेटियों को गुरुवार शाम कई राउंड अधाधुंध फायरिंग कर मौत की नींद सुला दिया गया। हाई प्रोफाइल अमेठी जिले में सरेआम हुई पूरे शिक्षक परिवार की नृशंस हत्या से इलाके भर में सनसनी, आक्रोश और दहशत का माहौल है।
एफएनएन ब्यूरो-अमेठी-उ.प्र.। देश भर में हाई प्रोफाइल अमेठी के शिवरतनगंज इलाके में बृहस्पतिवार की देर शाम बेखौफ बदमाशों ने एक शिक्षक, उसकी पत्नी व दो बेटियों की गोली मार कर हत्या कर दी। वारदात के पीछे मुकदमें की रंजिश मानी जा रही है।