Tag: suspected objects

फिर ट्रेन पलटाने की साजिश, अब कानपुर में ट्रैक पर रखे सिलिंडर से जा टकराई तेज रफ्तार कालिंदी एक्सप्रेस

एफएनएन, कानपुर। यूपी में कानपुर के पास रविवार रात फिर बड़ा ट्रेन हादसा संयोगवश होते-होते रह गया। अनवरगंज-कासगंज रूट पर कानपुर से भिवानी जा रही तेज रफ्तार कालिंदी एक्सप्रेस (14117) बर्राजपुर और बिल्हौर के बीच पायलट के इमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद ट्रैक पर बीचोंबीच रखे भरे हुए एलपीजी सिलिंडर से टकरा गई।