इसरो की ये सफल कॉमर्शियल लॉन्चिंग है। यह मिशन अंतरिक्ष में जाकर आर्टिफिशियल सोलर सिस्टम बनाएगा। इसमें दो सैटेलाइट्स हैं जिनका काम मौसम और सूर्य के बारे में गहन अध्ययन करना है। दोनों आर्टिफिशियल सोलर सिस्टम बनाकर सूर्य को समझेंगे और मौसम के बारे में दुनिया को सबसे लेटेस्ट जानकारियां और सटीक पूर्वानुमान दे सकेंगे।