एफएनएन ब्यूरो,कोलकाता-पश्चिम बंगाल। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में रेप के बाद महिला डॉक्टर की हत्या के पूरे देश को विचलित करने वाले प्रकरण में लगभग दो माह की जांच के बाद भी सीबीआई द्वारा अदालत में दाखिल किए गए पहले आरोपपत्र (चार्ज शीट) की रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली है। पहले ही गिरफ्तार हो चुके कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय के खिलाफ इस आरोप पत्र में डीएनए और रक्त के नमूनों की रिपोर्ट जैसे 11 पुख्ता सुबूत हैं।