Tag: Pilot

हादसा टालने को एमआई-17 पायलट ने लटकाए हेलीकाप्टर को खाई में गिराया, चकनाचूर हुआ

एफएनएन, रुद्रप्रयाग/देहरादून-उत्तराखंड। भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर से लटकाकर ले जाए जा रहे खराब हेलिकॉप्टर को अचानक संतुलन बिगड़ने पर पायलट को गहरी घाटी में गिराना पड़ा। काफी ऊंचाई से गिरकर हेलीकाप्टर चकनाचूर हो गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।