Tag: only woman

सुप्रीम कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला-“महिला ही ‘स्त्रीधन’ की एकमात्र मालकिन”

एफएनएन, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में साफ कहा है कि एक महिला ही अपने “स्त्रीधन” (streedhan or women’s wealth) की एकमात्र मालकिन है। इसमें विवाह के समय उसके माता-पिता द्वारा दिए गए सोने के आभूषण, भूमि और अन्य सभी सामान शामिल हैं। तलाक के बाद भी महिला के पिता को उसके पूर्व ससुराल वालों से उन उपहारों को वापस मांगने का कोई अधिकार नहीं है।