Tag: Metro

बरेली में मेट्रो ट्रेन सेवा के लिए जमीन की मजबूती परखने पहुंची जयपुर के एक्सपर्ट्स की टीम

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। महानगर में मेट्रो ट्रेन संचालन के वास्ते जमीन की मजबूती परखने जयपुर से एक्सपर्ट्स की टीम शहर में आ गई है। यह टीम 15 अक्तूबर तक शहर में दोनों प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की जमीन की जगह-जगह खुदाई करवाकर 30 मीटर गहराई तक की मिट्टी की गुणवत्ता और मजबूती परखेगी। दो चरणों में प्रस्तावित मेट्रो संचालन के लिए टीम कुल 18 बिंदुओं पर पड़ताल की जाएगी।

बरेली में मेट्रो चलेगी या लाइट मेट्रो, दिसंबर तक होगा फैसला

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। शहर में मेट्रो रेल संचालन की संभावनाओं पर बीडीए और राइट्स (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) के अधिकारियों ने मंगलवार को घंटों विचार मंथन किया। मेट्रो के प्रस्तावित दोनों कॉरिडोर्स पर वर्ष 2056 तक रोजाना सात लाख यात्रियों की आवाजाही का अनुमान लगाते हुए मेट्रो या लाइट मेट्रो की उपयोगिता के सवाल पर जमतर कवायद हुई। अब 15 अक्तूबर तक सर्वेक्षण कर पता लगाया जाएगा कि शहर में लाइट मेट्रो का आधारभूत ढांचा बनवाया जाए या भविष्य की जरूरत को देखते हुए मेट्रो रेल का स्ट्रक्चर तैयार करवाना ही अधिक समझदारी और दूरदृष्टि वाला उपयुक्त फैसला लिया जाए।