Tag: loot

इंदौर में सेना के ट्रेनी आर्मी अफसरों की कार रोककर लूटपाट, महिला मित्र से गैंगरेप, दो गिरफ्तार

एफएनएन, इंदौर-मप्र। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार देर रात आठ हथियारबंद बदमाशों ने कार रुकवाकर दो ट्रेनी आर्मी अफसरों और उनकी महिला मित्रों की कार पर धावा बोलकर लूटपाट की और कातिलाना हमला भी कर दिया। ₹10 लाख फिरौती वसूलने के इरादे से एक ट्रेनी अफसर और उसकी महिला मित्र को अगवा कर ले गए और जंगल में अफसर को बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप की संगीन वारदात को भी अंजाम दे डाला। पुलिस ने सघन काम्बिंग अपहृत अफसर और उसकी महिला मित्र को बदमाशों के चंगुल से छुड़वाकर दो शातिरों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इनमें से एक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

Google पर सर्च की murder trick, ग्लब्स-चाकू खरीदे और लूट-कत्ल की story गढ़कर रेत डाला बीवी का गला

एफएनएन, बदायूं। उझानी कोतवाली पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की मिसाल पेश करते हुए लूट के बाद महिला की हत्या और उसके पति को घायल कर देने की कहानी से घटना के 24 घंटे के भीतर ही पर्दा उठाते हुए हत्यारे पति सरताज को गिरफ्तार भी कर लिया है। हत्याभियुक्त ने पुलिस के आला अफसरों के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है‌।