Tag: Ladies Serial Killing

एसएसपी बरेली अनुराग आर्य को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक सम्मान

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। गाजीपुर में माफिया डाॆन मुख्तार अंसारी के साम्राज्य को ध्वस्त करने को लेकर सुर्खियों में रहे तेजतर्रार सीनियर आईपीएस अफसर अनुराग आर्य एक बार फिर सीएम योगी के मोस्ट फेवरिट पुलिस अधिकारी बन गए हैं। बरेली में एसएसपी पद का चार्ज लेने के कुछ ही दिनों के भीतर उन्होंने शाही थाना क्षेत्र के चर्चित सीरियल किलिंग मामले का खुलासा कर एक बार फिर सीएम योगी की गुड लिस्ट में जगह बनाई है। उन्हें मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक सम्मान के लिए चुना गया है।