इन्पुट मिलते ही जीआरपी स्क्वायड ने ट्रेन में चेकिंग शुरू कर दी और ट्रेन मैनेजर वाले कोच के पास वाले कोच से नवजात के साथ युवती और युवकी को पकड़कर हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोहित कुमार निवासी मोहल्ला संजयनगर, बांदा और युवती ने अपना नाम साजिया उर्फ माही नई बस्ती दरगाह थाना कांट जिला मुरादाबाद बताया।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बारादरी कोतवाली क्षेत्र में कलियुगी शौहर बीवी को गैरकानूनी घोषित हो चुकी 'तीन तलाक' देकर मासूम बेटी को भी छीन ले गया। जाते-जाते बीवी को उसकी फूल सी मासूम बिटिया को जिस्म के बाजार में बेचकर अपने शाही शौक पूरे करने की धमकी भी दे गया। बारादरी कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक और अपहृत बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।
एफएनएन, मेरठ। उप्र जल निगम में इंजीनियर महबूब हक की सात साल की मासूम बेटी का सोमवार दोपहर सेंट्रो कार बदमाशों ने घर के दरवाजे से दिनदहाड़े अपहरण कर लिया और इंजीनियर पिता को कॉल करके तीन करोड़ रुपये फिरौती मांगी।