एफएनएन ब्यूरो, बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र से संरक्षित वन्यजीवों के तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से करीब सवा तीन फुट लंबाई के 2 बेशकीमती हाथी दांत भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से संरक्षित वन्यजीवों के अंगों की तस्करी में लिप्त थे।