एफएनएन, बदायूं। उझानी कोतवाली पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग की मिसाल पेश करते हुए लूट के बाद महिला की हत्या और उसके पति को घायल कर देने की कहानी से घटना के 24 घंटे के भीतर ही पर्दा उठाते हुए हत्यारे पति सरताज को गिरफ्तार भी कर लिया है। हत्याभियुक्त ने पुलिस के आला अफसरों के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। महानगर के ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी ठेकेदार आलोक सिंह और उनकी पत्नी की घर में गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कई घंटे बाद नौकरानी के आने पर शनिवार दोपहर घटना की जानकारी पड़ोसियों और परिजनों को हुई। सूचना पर बारादरी पुलिस और फॉरेंसिक फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर तफ्तीश की। एसएसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।