Tag: for Mumbai

त्यौहारी सीजन में भुगतेंगे यात्री, बरेली होते हुए मुंबई, दक्षिणी राज्यों और जम्मू-कटरा के लिए एक भी ट्रेन नहीं

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। त्योहारी सीजन में भी रेलवे ने बरेली होते हुए मुंबई, दक्षिणी राज्यों और जम्मू-कटरा के लिए कोई विशेष ट्रेन शुरू नहीं की है। बरेली से चलने वाली बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस के अलावा मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनल जाने वाली ट्रेनों में अक्तूबर व नवंबर में कन्फर्म टिकट नहीं हैं। इन ट्रेनों में कोच भी नहीं बढ़ाए गए हैं।