Tag: E.O.S.-8

एक और इतिहास रचेगा ISRO, पृथ्वी अवलोकन उपग्रह की कुछ ही देर में Launching

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज शुक्रवार को एक बार फिर इतिहास रचने की दहलीज पर है। पिछले साल चांद पर चंद्रयान-3 को उतारकर दुनिया को भारत का सामर्थ्य दिखाया था तो अब आज कुछ ही देर में इसरो आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह (EOS-08) की लॉन्चिंग करेगा।