Tag: donated

नागरिक सुरक्षा कोर के 62वें स्थापना दिवस पर बरेली कलेक्ट्रेट प्रांगण में हुआ 186 यूनिट रक्तदान

रक्तदान शिविर में बरेली नागरिक सुरक्षा के तीनों प्रभागों- अलखनाथ, बारादरी एवं सिविल लाइंस-के स्वयंसेवी रक्तदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सिविल डिफ़ेंस के डिप्टी कंट्रोलर राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार प्रातः 8 बजे से रक्तदान प्रारम्भ हुआ और 4 बजे तक चलता रहा। नागरिक सुरक्षा के वार्डन्स द्वारा प्रेरित अन्य रक्तदाताओं ने भी रक्तदान किया।

मीरगंज के रक्तदानी लाला रामनरायन गुप्ता: 63 बार कर चुके रक्तदान, सेंचुरी जड़ने की ली है शपथ

वन्दनीय ही नहीं, अनुकरणीय भी है अपना खून देकर अन्जान लोगों की जिंदगियां बचाने का मीरगंज के रक्तदानी लाला...