Tag: development

‘विकास यानी हार की गारंटी’-दिग्गज नेता की इस बड़ी सीख को भी दरकिनार कर मीरगंज को लगातार चमका रहे डीसी

विरोधियों की ना-नुकर और फब्तियों के बीच विधायक डॉ. डीसी वर्मा की विकास परक सोच की ही वजह से दो साल से भी कम अरसे में मीरगंज इलाके को रामगंगा नदी पर पौन-पौन किमी लंबे दो बड़े पुलों की सौगात मिल ही चुकी है।

बरेली में मेट्रो चलेगी या लाइट मेट्रो, दिसंबर तक होगा फैसला

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। शहर में मेट्रो रेल संचालन की संभावनाओं पर बीडीए और राइट्स (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) के अधिकारियों ने मंगलवार को घंटों विचार मंथन किया। मेट्रो के प्रस्तावित दोनों कॉरिडोर्स पर वर्ष 2056 तक रोजाना सात लाख यात्रियों की आवाजाही का अनुमान लगाते हुए मेट्रो या लाइट मेट्रो की उपयोगिता के सवाल पर जमतर कवायद हुई। अब 15 अक्तूबर तक सर्वेक्षण कर पता लगाया जाएगा कि शहर में लाइट मेट्रो का आधारभूत ढांचा बनवाया जाए या भविष्य की जरूरत को देखते हुए मेट्रो रेल का स्ट्रक्चर तैयार करवाना ही अधिक समझदारी और दूरदृष्टि वाला उपयुक्त फैसला लिया जाए।

अतिशीघ्र बनेंगे खिरका से हाईवे और भिटौरा-फतेहगंज तक के दोनों जर्जर मार्ग

एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली‌। विकास क्षेत्र के ग्राम खिरका जगतपुर को हाईवे और शाही रोड से जोड़ने वाले दोनों प्रमुख संपर्क मार्गों के जीर्णोद्धार की मांग नव निर्वाचित सांसद छत्रपाल गंगवार के समक्ष जोरशोर से उठाई गई है। सांसद ने मांग को गंभीरता से लेते हुए ग्रामवासियों के पत्र को अपनी प्रबल संस्तुति सहित आवश्यक कार्यवाही के वास्ते अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को भेज भी दिया है।