एफएनएन ब्यूरो, बरेली। थाना सीबीगंज क्षेत्र से संरक्षित वन्यजीवों के तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से करीब सवा तीन फुट लंबाई के 2 बेशकीमती हाथी दांत भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तस्कर लम्बे समय से संरक्षित वन्यजीवों के अंगों की तस्करी में लिप्त थे।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। सीबीगंज स्थित खुसरो मैमोरियल पीजी कॉलेज में कथित डी. फार्मा फर्जीवाड़े को एसएसपी अनुराग आर्य ने गंभीरता से लेते हुए जांच के वास्ते स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) गठित कर दी है।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। शहर से सटे सीबीगंज स्थित खुसरो मैमोरियल पीजी कॉलेज प्रबंधन फर्जीबाड़ा कर सत्र 2019-2020 से ही लगातार बिना मान्यता वाले फर्जी बी फार्मा, डी फार्मा और पैरामेडिकल कोर्सेज में एडमिशन देकर छात्रों से करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुका है। शासन के निर्देश पर जांच कर रहे राजकीय पॉलीटेकनीक के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने बड़े फर्जीबाड़े की पुष्टि होने पर कॉलेज के एमडी/भाजपा नेता शेर अली जाफरी, प्रिंसिपल विश्वनाथ शर्मा और करीबी विजय शर्मा पर सीबीगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। यह जाफरी पर दूसरी रिपोर्ट है। फर्जीबाड़े में पर्थम दृष्ट्या कम से कम 3.70 करोड़ रुपये की ठगी का दावा किया गया है।